Home / छत्तीसगढ़ / जून में रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका: 77 ट्रेनें रद्द, 7 राज्यों की यात्रा प्रभावित

जून में रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका: 77 ट्रेनें रद्द, 7 राज्यों की यात्रा प्रभावित

जून में रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका: 77 ट्रेनें रद्द, 7 राज्यों की यात्रा प्रभावित

 

छत्तीसगढ़ में रेलवे यात्रियों को जून महीने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन और यार्ड मॉडर्नाइजेशन कार्य के चलते 7 से 19 जून तक अलग-अलग तारीखों में 77 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

 

रेलवे के इस फैसले का असर केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कुल 7 राज्यों के यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की संभावना है। गर्मी की छुट्टियों और शादी सीजन के बीच ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, चांपा स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसी कारण कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *