₹183 करोड़ CSMCL ओवरटाइम घोटाला: CDL के वीपी गिरफ्तार, 7 आरोपियों को न्यायिक हिरासत
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में सामने आए ₹183 करोड़ के कथित ओवरटाइम घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड (CDL) के वाइस प्रेसिडेंट अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कारोबारी अनवर ढेबर समेत सात अन्य आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, शराब परिवहन और ओवरटाइम भुगतान में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। आरोप है कि बिना वास्तविक कार्य के ओवरटाइम भुगतान दिखाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। मामले में कई अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका की जांच जारी है।
EOW की टीम लगातार दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है और विपक्ष सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है।













