Home / छत्तीसगढ़ / सीवरेज लाइन हादसे में तीन मजदूरों की मौत, मिट्टी धंसने से मचा हड़कंप

सीवरेज लाइन हादसे में तीन मजदूरों की मौत, मिट्टी धंसने से मचा हड़कंप

सीवरेज लाइन हादसे में तीन मजदूरों की मौत, मिट्टी धंसने से मचा हड़कंप

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसपी के सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के तहत पाइप बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे गड्ढे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दो पुरुष और एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार हादसा दास पान ठेला चौक के पास हुआ, जहां करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में सीवरेज पाइप डालने का कार्य जारी था। अचानक मिट्टी खिसकने से मजदूर बाहर नहीं निकल सके और मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस, नगर पालिका और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *