Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, बंगाल की खाड़ी के नए सिस्टम से बदलेगा मौसम; बारिश के भी संकेत

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, बंगाल की खाड़ी के नए सिस्टम से बदलेगा मौसम; बारिश के भी संकेत

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, बंगाल की खाड़ी के नए सिस्टम से बदलेगा मौसम; बारिश के भी संकेत

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। हालांकि फिलहाल अधिकांश क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी का असर अधिक रहेगा, वहीं बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

 

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *