Home / छत्तीसगढ़ / 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने बिलासपुर से दबोचा

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने बिलासपुर से दबोचा

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने बिलासपुर से दबोचा

 

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक NSUI कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि वह छात्रों को तीन हजार रुपये में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था।

 

बताया जा रहा है कि 14 मार्च को आयोजित हिंदी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ था। मामले के सामने आने के बाद माशिमं ने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।

 

पूछताछ में आरोपी ने पैसों के बदले पेपर उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र लीक करने के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

 

पेपर लीक की घटना को लेकर पहले NSUI ने भी माशिमं कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। वहीं शिक्षा विभाग और बोर्ड प्रशासन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *