Home / छत्तीसगढ़ / अंबिकापुर: 6 साल से लापता युवक-युवती के कंकाल जंगल में मिले, कपड़ों से हुई पहचान

अंबिकापुर: 6 साल से लापता युवक-युवती के कंकाल जंगल में मिले, कपड़ों से हुई पहचान

अंबिकापुर में छह साल पहले लापता हुए युवक और युवती के कंकाल जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों की पहचान उनके कपड़ों के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि दोनों वर्ष 2020 से लापता थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।

 

जानकारी के मुताबिक, जंगल क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां एक युवक और एक युवती के कंकाल बरामद हुए। आसपास मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर परिजनों ने उनकी पहचान की।

 

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस पुराने रिकॉर्ड और दोनों के गायब होने से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *