Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में 72 घंटे बाद भी ब्लैकआउट, बिजली-पानी संकट से लोग परेशान

बिलासपुर में 72 घंटे बाद भी ब्लैकआउट, बिजली-पानी संकट से लोग परेशान

बिलासपुर में 72 घंटे बाद भी ब्लैकआउट, बिजली-पानी संकट से लोग परेशान

 

बिलासपुर में आए तेज आंधी-तूफान के 72 घंटे बाद भी शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले तूफान ने बिजली नेटवर्क को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे शहर के कई इलाकों में अब तक अंधेरा पसरा हुआ है।

 

बिजली आपूर्ति बाधित होने से जल संकट भी गहरा गया है। कई मोहल्लों में पानी सप्लाई ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी के बीच बिजली और पानी दोनों की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

तूफान के कारण शहर में बड़ी संख्या में बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं, लेकिन कई इलाकों में अब तक सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।

 

बिजली और पानी संकट से नाराज लोगों ने कुछ इलाकों में विरोध भी जताया। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से अंधेरे में रहने और पानी नहीं मिलने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *