Home / छत्तीसगढ़ / 10 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

10 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

₹10 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल गांजा से लदे एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप ट्रक के जरिए उत्तर प्रदेश की ओर भेजी जा रही है। इसके बाद अंबिकापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में चूने की बोरियों के नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे।

 

पूछताछ में पता चला कि आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे। पुलिस ने ट्रक और गांजे की खेप जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हाल के समय में क्षेत्र में की गई सबसे बड़ी मादक पदार्थ जब्ती की कार्रवाई में से एक है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल