रायपुर में भाजपा से जुड़ी एक महिला नेता और उनके पति का शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों एक ही बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक शादी समारोह का है, जहां रील बनाने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे लोग भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि हर्ष फायरिंग को लेकर पहले भी कई हादसे सामने आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।













