Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूट

बिलासपुर में ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूट

बिलासपुर में ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूट

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ट्रक चालक से लूट का मामला सामने आया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परसदा की है, जहां ढाबे से खाना खाकर लौट रहे चालक को बदमाशों ने निशाना बनाया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक रात में ढाबे से खाना खाने के बाद वापस ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात आरोपियों ने उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर धमकाया। बदमाशों ने चालक से नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

 

घटना के बाद पीड़ित चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में जांच और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *