Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में दीवार तोड़कर चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में दीवार तोड़कर चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में दीवार तोड़कर चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान की दीवार तोड़कर की गई चोरी का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 स्थित ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। आरोपियों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में चोरी किए गए सामान की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात का महज 72 घंटे में खुलासा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *