
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, सीएम साय ने जनभागीदारी का किया आह्वानरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों के माध्यम से इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपने गांव, शहर और आसपास के क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों से जुड़ने तथा अन्य लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।सेवा और जनकल्याण पर रहेगा जोरसीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कारों में भी सेवा की भावना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ऐसे में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।17 सितंबर की शाम जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने एक विशेष अपील भी की है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रत्येक परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाए।सीएम ने आसपास रहने वाले लाभार्थी परिवारों को भी इस पहल से जोड़ने का आह्वान किया है। उनके अनुसार, यह दीया प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक महीने तक प्रदेश में विभिन्न सेवा और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक भागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं।सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से सेवा और स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की मदद को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।












