Home / छत्तीसगढ़ / इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे तक मचा हड़कंप

इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे तक मचा हड़कंप

इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे तक मचा हड़कंपनवा रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट अचानक बीच में बंद हो गई। लिफ्ट में करीब 7 से 8 अधिकारी और कर्मचारी फंस गए। सभी लोग लगभग 30 मिनट तक लिफ्ट के अंदर ही फंसे रहे।काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहरजानकारी के मुताबिक, इंद्रावती भवन के संचालनालय परिसर में अधिकारी और कर्मचारी लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक रुक गई और उसमें मौजूद लोग अंदर ही फंस गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकल पाने के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।करीब आधे घंटे तक चले प्रयास के बाद लिफ्ट में फंसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान लिफ्ट के अंदर फंसे लोगों को गर्मी और उमस का भी सामना करना पड़ा।मेंटेनेंस व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद इंद्रावती भवन में लगी लिफ्टों के रखरखाव और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, लिफ्ट के मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकता किए जाने की शिकायत भी सामने आई है।कर्मचारियों ने लिफ्ट में आवश्यक सुधार और नियमित तकनीकी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरतसरकारी कार्यालय में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी रोजाना लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लिफ्ट के नियमित मेंटेनेंस, तकनीकी जांच और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरतना जरूरी है। शुक्रवार की घटना ने एक बार फिर सरकारी भवनों में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल