
कोरबा में अस्पताल से प्रसूता अचानक लापता, झाड़ियों में फंदे पर मिला शव; छह दिन पहले दिया था बच्चे को जन्मकोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक नवप्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला ने करीब छह दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था और उसका उपचार जेंजरा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार शाम वह अस्पताल से अचानक बिना बताए निकल गई। मंगलवार दोपहर अस्पताल से करीब 150 मीटर दूर एक निजी बाड़ी की झाड़ियों में उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान कांता केवट के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रसव के बाद उसके नवजात बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसके चलते बच्चे को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। इसी दौरान महिला कथित तौर पर परेशान थी।सोमवार शाम अस्पताल से निकली थी महिलाजानकारी के मुताबिक कांता को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित निजी जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन पहले उसने बच्चे को जन्म दिया था। सोमवार 14 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अस्पताल से बिना किसी को बताए निकल गई।महिला के अचानक लापता होने के बाद परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने उसकी तस्वीर के साथ सूचना भी प्रसारित कर लोगों से तलाश में सहयोग की अपील की थी। अस्पताल के पास झाड़ियों में मिला शवमंगलवार दोपहर अस्पताल के पिछले हिस्से से करीब 150 मीटर दूर एक निजी बाड़ी की झाड़ियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कांता केवट के रूप में की।घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद होगी स्पष्टपुलिस फिलहाल मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। महिला अस्पताल से किन परिस्थितियों में बाहर निकली और उसकी मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।फिलहाल पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












