Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश; आरोपी गिरफ्ता

रायपुर में बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश; आरोपी गिरफ्ता

रायपुर में बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश; आरोपी गिरफ्ताररायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में पिता की हत्या का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान 22 वर्षीय बेटे डोमेश साहू ने अपने पिता डोमार साहू (48) पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घरेलू विवाद के दौरान किया हमलापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 9 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे की है। ग्राम केंद्री निवासी डोमार साहू शराब के नशे में अपनी पत्नी दुलेश्वरी साहू से विवाद कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा डोमेश साहू घर पहुंचा।विवाद के दौरान पिता ने अपनी पत्नी और बेटे को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए। इस बात से नाराज होकर डोमेश ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पिता के गले पर कई वार कर दिए। बचाव के दौरान डोमार साहू के दाहिने हाथ की कलाई के पास भी चोट आई। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी।हत्या के बाद आत्महत्या बताने की कोशिशपिता की हत्या करने के बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। उसने अपने पहने हुए कपड़े गांव के बड़े नहर-नाले में फेंक दिए और फिर घर लौट आया। इसके बाद उसने परिजनों और आसपास के लोगों को बताया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है।हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों से हत्या का मामला उजागर हुआ।रात 11:30 बजे पुलिस को मिली सूचनाग्राम केंद्री के सरपंच ने 9 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल की परिस्थितियों और मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया अपराधपुलिस ने संदेह के आधार पर डोमेश साहू से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं।पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने और घटना को आत्महत्या बताने के लिए क्या-क्या प्रयास किए थे। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल