Home / छत्तीसगढ़ / सुशासन शिविर में रिश्वतखोरी का खुलासा, 40 हजार लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सुशासन शिविर में रिश्वतखोरी का खुलासा, 40 हजार लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सुशासन शिविर में रिश्वतखोरी का खुलासा, 40 हजार लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित सुशासन शिविर के दौरान भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। बीईओ कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक से लंबित काम पूरा कराने के एवज में आरोपी बाबू प्रदीप मिश्रा ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी को रकम लेते समय पकड़ लिया।

 

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *