वॉशिंगटन/जकार्ता: अमेरिका और इंडोनेशिया एक बीच एक रक्षा सौदा होने वाला है जिसका सीधा निशाना चीन होगा। इंडोनेशिया, अमेरिका को अपने एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत दे सकता है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच बैठक हुई है। ये रक्षा सौदा सीधे तौर पर चीन के मलक्का स्ट्रेट टेंशन से जुड़ी है। मलक्का स्ट्रेट मलय प्रायद्वीप यानि मलेशिया और इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा के बीच स्थित है। यह हिंद महासागर (अंडमान सागर) को प्रशांत महासागर (दक्षिण चीन सागर) से जोड़ता है। इसकी लंबाई लगभग 900 किलोमीटर है लेकिन इसकी चौड़ाई कुछ जगहों पर 3 किलोमीटर से भी कम है।
इंडोनेशिया संग मिलकर अमेरिका ने अब पकड़ी चीन की गर्दन, मलक्का स्ट्रेट में ट्रंप ने कर दी ड्रैगन की घेराबंदी? जानें











