
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने जिलेवासियों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित कर इस दिन को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाने की अपील की है।महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस नागरिकों के लिए सेवा और समाजहित के कार्यों से जुड़ने का अवसर है। उन्होंने नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस अवसर पर अपने घर में एक दीप जलाएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि एक दीप केवल जन्मदिवस की शुभकामना का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प का माध्यम भी बन सकता है।युवाओं से विशेष अपीलमहापौर ने युवाओं से इस पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों से इस दिन को सार्थक बनाया जा सकता है।
हर व्यक्ति अपने स्तर पर करे योगदान
श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में केवल बड़े अभियानों की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के छोटे-छोटे प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जरूरतमंद की मदद करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले, तो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव समाज पर पड़ सकता है।
उन्होंने जिलेवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को दीप प्रज्वलन, सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाने की अपील की।












