Home / छत्तीसगढ़ / दूध बेचने के बाद कचरा खुले में! अलंकार डेयरी के पीछे गंदगी का अंबार, मवेशी हो रहे बीमार

दूध बेचने के बाद कचरा खुले में! अलंकार डेयरी के पीछे गंदगी का अंबार, मवेशी हो रहे बीमार

दूध बेचने के बाद कचरा खुले में! अलंकार डेयरी के पीछे गंदगी का अंबार, मवेशी हो रहे बीमारकोरबा।

इतवारी बाजार क्षेत्र में संचालित अलंकार डेयरी के पीछे कचरा फेंके जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि डेयरी से निकलने वाले दूध के खाली पैकेट, पॉलिथीन सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री को उचित तरीके से नष्ट करने के बजाय डेयरी के पीछे खुले स्थान पर फेंका जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में पड़े इस कचरे में खाद्य सामग्री के अवशेष भी रहते हैं, जिन्हें आसपास घूमने वाले मवेशी खा लेते हैं।

पॉलिथीन और अन्य अनुपयोगी सामग्री खाने के कारण मवेशियों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है।क्षेत्र में लगातार कचरा जमा होने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ रही है। बारिश के दौरान कचरा फैलने से आसपास का वातावरण और अधिक प्रभावित होने की बात कही जा रही है।स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मामले का निरीक्षण करने और डेयरी के पीछे खुले में कचरा फेंके जाने पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही डेयरी से निकलने वाले कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल