Home / छत्तीसगढ़ / आईआईटी भिलाई ने मुंबई के उद्योग जगत से बढ़ाया जुड़ाव, विकसित भारत के लिए टैलेंट क्रिएशन पर हुई राउंडटेबल चर्चा

आईआईटी भिलाई ने मुंबई के उद्योग जगत से बढ़ाया जुड़ाव, विकसित भारत के लिए टैलेंट क्रिएशन पर हुई राउंडटेबल चर्चा

आईआईटी भिलाई ने मुंबई के उद्योग जगत से बढ़ाया जुड़ाव, विकसित भारत के लिए टैलेंट क्रिएशन पर हुई राउंडटेबल चर्चाभिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई ने देश के उद्योग जगत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने 11 सितंबर को मुंबई में उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। मुंबई के द आर्किड, विलेपार्ले में आयोजित इस राउंडटेबल चर्चा का विषय “टैलेंट क्रिएशन फॉर विकसित भारत” रखा गया था। बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की बदलती जरूरतों को समझना और उनके अनुरूप तकनीकी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए आईआईटी भिलाई और कंपनियों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशना था। 30 से अधिक कंपनियों के 50 से ज्यादा अधिकारी हुए शामिलबैठक में 30 से अधिक प्रमुख कंपनियों के 50 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, कॉरपोरेट प्रमुख, वाइस प्रेसिडेंट और मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रो. राजीव प्रकाश ने आईआईटी भिलाई की शैक्षणिक क्षमताओं, संस्थान की प्राथमिकताओं और विद्यार्थियों के प्रशिक्षण से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी उद्योग प्रतिनिधियों के साथ साझा की। उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे विद्यार्थीचर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि तकनीकी क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए उद्योगों की वास्तविक जरूरतों को समझना और उसी के अनुसार विद्यार्थियों को तैयार करना जरूरी है।इसके लिए उद्योगों के साथ नियमित संवाद, संयुक्त शोध परियोजनाएं और विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया गया। उद्योग प्रतिनिधियों ने की पहल की सराहनाउद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आईआईटी भिलाई की इस पहल की सराहना की। उन्होंने माना कि संस्थान द्वारा सीधे उद्योगों तक पहुंचकर उनकी जरूरतों और तकनीकी चुनौतियों को समझने का प्रयास शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी कम करने में मदद करेगा।बैठक में कंपनियों की ओर से आईआईटी भिलाई के विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देने, शोध में सहयोग करने और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं को विकसित करने की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। कई कंपनियों ने भविष्य में आईआईटी भिलाई के साथ मिलकर काम करने में रुचि भी दिखाई। शोध और नवाचार को उद्योग से जोड़ने की तैयारीआईआईटी भिलाई के अनुसार उद्योग जगत के साथ इस तरह का संवाद संस्थान की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना नहीं, बल्कि शोध और नवाचार को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना भी है।इससे विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक समस्याओं पर काम करने का अवसर मिलेगा, वहीं कंपनियों को प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।बैठक के अंत में कई कंपनियों ने आईआईटी भिलाई के साथ सहयोग को लेकर सकारात्मक रुख और प्रतिबद्धता जताई। आने वाले समय में इससे संयुक्त शोध, प्रशिक्षण और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए नए अवसर बनने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल