
कोरबा कोतवाली थाना परिसर में Reel बनाना पड़ा भारी, युवती पर पुलिस की कार्रवाईकोरबा। सोशल मीडिया पर Reel बनाने का शौक अब पुलिस थाने के परिसर तक पहुंच गया है। कोरबा के कोतवाली थाना परिसर में एक युवती को Reel बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। संवेदना कक्ष में बनाई Reelजानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती निवासी युवती करीब एक सप्ताह पहले किसी मामले की शिकायत करने कोरबा कोतवाली थाना पहुंची थी। हालांकि उसने अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी दौरान युवती ने थाना परिसर स्थित संवेदना कक्ष में Reel बनाई।युवती ने Reel में ‘आज जेल होई, कल बेल होई…’
गाने का इस्तेमाल किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाईमामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने युवती के खिलाफ BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने मामले की जानकारी दी। बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफीपुलिस की कार्रवाई के बाद युवती ने एक अन्य वीडियो जारी किया। इसमें उसने थाना परिसर में Reel बनाने को अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधि कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना गंभीरता से लिया जा सकता है। पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी यह चर्चा है कि Reel और सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों के नियमों और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।[












