Home / छत्तीसगढ़ / KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने जीते 50 लाख रुपये, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम

KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने जीते 50 लाख रुपये, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम

KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने जीते 50 लाख रुपये, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम

 

रायपुर/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम टेहका निवासी योगेश साहू ने लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC-18) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपये जीत लिए। योगेश हॉट सीट तक पहुंचे और अपनी जानकारी व आत्मविश्वास से लगातार सही जवाब देते हुए 50 लाख रुपये के पड़ाव तक पहुंचे।

 

1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे

 

50 लाख रुपये जीतने के बाद योगेश के सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया। हालांकि उन्होंने जोखिम लेने के बजाय गेम क्विट करने का फैसला किया और 50 लाख रुपये की राशि अपने नाम की।

 

IIT बॉम्बे के टॉपर हैं योगेश

 

योगेश साहू ने IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और अपने बैच में टॉपर रहे हैं। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में मिले करीब 18 लाख रुपये के पैकेज को ठुकरा दिया, क्योंकि उनका लक्ष्य UPSC की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना है।

 

ड्राइवर पिता से प्रेरित होकर IAS बनने का सपना

 

योगेश के पिता ड्राइवर हैं। पिता के संघर्ष और परिवार की परिस्थितियों से प्रेरणा लेकर योगेश ने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। KBC में मिली 50 लाख रुपये की राशि से उनकी UPSC तैयारी और परिवार को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है।

 

छोटे से गांव टेहका से निकलकर IIT बॉम्बे तक पहुंचने और अब KBC में 50 लाख रुपये जीतने वाले योगेश साहू की सफलता की कहानी छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनका अगला लक्ष्य UPSC पास कर IAS अधिकारी बनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *