
नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, रैली निकालकर जताया विरोध
बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने रैली निकालकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की और पुलिस से अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का कारोबार बढ़ने से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। इससे अपराध और सामाजिक समस्याएं भी बढ़ने की आशंका है। महिलाओं ने नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रतनपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने अपनी बात रखी।
रैली के दौरान महिलाओं ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया और युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।













