वाहन चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई

कोरबा। शहर में वाहन चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एके फिटनेस जिम के पास एक युवक कथित तौर पर वाहन चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान रोहन मंडल, निवासी संजय नगर, कोरबा के रूप में बताई जा रही है। युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
मारपीट में युवक घायल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उसे उपचार के लिए आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन चोरी की कोशिश से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।













