Home / कोरबा / पति को 17 बार फोन करने के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, दूसरी महिला के साथ बाहर गया था पति

पति को 17 बार फोन करने के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, दूसरी महिला के साथ बाहर गया था पति

पति को 17 बार फोन करने के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, दूसरी महिला के साथ बाहर गया था पति

 

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति दूसरी महिला के साथ बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला ने पति को लगातार 17 बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिलने के बाद उसने यह कदम उठाया।

 

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस घटना के कारणों और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *