Home / छत्तीसगढ़ / वाड्रफनगर में ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी, शटर तोड़कर जेवर और DVR ले गए चोर

वाड्रफनगर में ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी, शटर तोड़कर जेवर और DVR ले गए चोर

वाड्रफनगर में ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी, शटर तोड़कर जेवर और DVR ले गए चोर

 

बलरामपुर। वाड्रफनगर के मुख्य बाजार स्थित अरविंद ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार रात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोर अपने साथ दुकान में लगा डीवीआर भी ले गए, जिससे सीसीटीवी फुटेज भी उनके हाथ लग गई।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी हुए जेवरात की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *