Home / छत्तीसगढ़ / केंवची-रतनपुर मार्ग पर हादसा, ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराया ट्रक; लगा लंबा जाम

केंवची-रतनपुर मार्ग पर हादसा, ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराया ट्रक; लगा लंबा जाम

केंवची-रतनपुर मार्ग पर हादसा, ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराया ट्रक; लगा लंबा जाम

 

बिलासपुर। केंवची-रतनपुर मार्ग पर एनएच-45 निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर से ट्रक टकरा गया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।

 

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन सड़क पर ट्रेलर खराब होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान एक ट्रक उससे जा टकराया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

हादसे की सूचना मिलने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु करने की कवायद शुरू की गई। निर्माणाधीन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और खराब वाहनों को सड़क से हटाने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *