Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर / दुर्ग और बिलासपुर में लागू हो सकती है पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

दुर्ग और बिलासपुर में लागू हो सकती है पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

दुर्ग और बिलासपुर में लागू हो सकती है पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में प्रशासनिक सुधार से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इनमें दुर्ग और बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव भी शामिल बताया जा रहा है।

 

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद इन शहरों में पुलिस प्रशासन को अधिक अधिकार मिलने की संभावना है। इससे कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में निर्णय लेने और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

 

सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनहित और प्रशासनिक सुधार से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की तैयारी की जा रही है। हालांकि, दुर्ग और बिलासपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने को लेकर अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *