Home / छत्तीसगढ़ / एक माह में तीसरी बार सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे,छुरी में Eklavya आवासीय स्कूल के छात्रों ने किया चक्का जाम,प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग, मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी

एक माह में तीसरी बार सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे,छुरी में Eklavya आवासीय स्कूल के छात्रों ने किया चक्का जाम,प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग, मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी

छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय* के बच्चे एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। *एक माह के अंदर यह तीसरी बार* है जब स्कूल के छात्र पढ़ाई छोड़कर आंदोलन कर रहे हैं।

 

 

 

*क्या है मामला*

 

आज सुबह *छुरी पंचायत के सामने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग* पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सड़क पर बैठ गए और *चक्का जाम कर दिया*। इस कारण सड़क के *दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार* लग गई।

 

 

 

बच्चों का कहना है कि *मांग पूरी होने तक वे सड़क पर बैठकर आंदोलन* करते रहेंगे।

 

 

 

*क्या है बच्चों की मांग*

 

आंदोलन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि *प्रिंसिपल डॉ. अरसद अहमद अली और छात्रावास अधीक्षक को तत्काल हटाया जाए*।

 

 

 

बच्चों का आरोप है कि *प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप* हैं। इसके अलावा स्कूल में *मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं* हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि *पहले भी कई बार आंदोलन किया गया*, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *