Home / छत्तीसगढ़ / बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की सोने की अंगूठी, रेलवे ने सुरक्षित निकालकर यात्री को लौटाई

बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की सोने की अंगूठी, रेलवे ने सुरक्षित निकालकर यात्री को लौटाई

बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की सोने की अंगूठी, रेलवे ने सुरक्षित निकालकर यात्री को लौटाई

 

बिलासपुर। बिलासपुर-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी ट्रेन के बायो-टॉयलेट में गिर गई। घटना के बाद यात्री ने तुरंत रेल मदद (Rail Madad) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया।

 

ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर संबंधित कोच को कोचिंग डिपो ले जाया गया। यहां मैकेनिकल विभाग की टीम ने बायो-टॉयलेट का टैंक खोलकर जांच की और एस-ट्रैप से अंगूठी को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और मैकेनिकल विभाग की मौजूदगी में अंगूठी उसके वास्तविक मालिक मुकेश पालीवाल को सौंप दी गई।

 

अपनी कीमती अंगूठी वापस मिलने पर यात्री ने रेलवे के मैकेनिकल विभाग की तत्परता, कर्मचारियों की ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। रेलवे ने भी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या की सूचना तुरंत रेल मदद पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाशीर्षक:

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी हत्या की वजह, रायपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में मृतका की पहचान नंदनी जैन के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती और बेवफाई के शक के चलते युवती की हत्या की गई।

 

पुलिस के अनुसार, युवती की लाश मिलने के बाद उसकी पहचान और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद ली गई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

 

पुलिस ने बताया कि प्रेम संबंधों में अविश्वास और विवाद के चलते आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।  सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल