Home / छत्तीसगढ़ / रक्षाबंधन पर डाक विभाग की नई सुविधा, अब घर बैठे होगी राखी की ऑनलाइन बुकिंग और पार्सल पिकअप

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की नई सुविधा, अब घर बैठे होगी राखी की ऑनलाइन बुकिंग और पार्सल पिकअप

 रक्षाबंधन पर डाक विभाग की नई सुविधा, अब घर बैठे होगी राखी की ऑनलाइन बुकिंग और पार्सल पिकअप

 

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन राखी बुकिंग और घर से पार्सल पिकअप की सेवा शुरू की है। अब बहनें बिना डाकघर जाए घर बैठे ही अपनी राखी और उपहार देशभर में भेज सकेंगी।

 

डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए विशेष राखी कवर की व्यवस्था भी की है। इसके अलावा, दूर-दराज के राज्यों में समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए एयर कूरियर और स्पीड पोस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि राखियां तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

 

ऑनलाइन बुकिंग के बाद डाक कर्मी सीधे घर पहुंचकर पार्सल प्राप्त करेंगे, जिससे लोगों को डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। विभाग ने नागरिकों से समय रहते राखी भेजने की अपील की है, ताकि त्योहार से पहले सभी पार्सलों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल