बिलासपुर: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे तखतपुर CMO की स्कोडा कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे
तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) की स्कोडा कार शुक्रवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि CMO कांग्रेस नेता की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि CMO समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।













