धमतरी में घर में घुसे तेंदुए का हमला, दो ग्रामीण घायल; मकान में मिला तेंदुए का शव
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। भोजन की तलाश में रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने एक घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हमले के बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वहीं उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद वन विभाग ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।













