Home / छत्तीसगढ़ / डबल मर्डर का दोषी जेल की भट्ठी में कूदा, ठंडी होने के बाद निकाला जाएगा शव

डबल मर्डर का दोषी जेल की भट्ठी में कूदा, ठंडी होने के बाद निकाला जाएगा शव

 डबल मर्डर का दोषी जेल की भट्ठी में कूदा, ठंडी होने के बाद निकाला जाएगा शव

 

बिलासपुर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में डबल मर्डर के मामले में सजा काट रहे एक दोषी ने गुरुवार को जेल परिसर में मौजूद गर्म भट्ठी में छलांग लगा दी। घटना के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भट्ठी का तापमान अत्यधिक होने के कारण तत्काल शव निकालना संभव नहीं हो सका।

 

जेल प्रशासन के अनुसार, भट्ठी के ठंडी होने के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। जेल प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल