Home / छत्तीसगढ़ / VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों का जुलाई वेतन रुकेगा, DPI ने जारी किए निर्देश

VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों का जुलाई वेतन रुकेगा, DPI ने जारी किए निर्देश

VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों का जुलाई वेतन रुकेगा, DPI ने जारी किए निर्देश

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिन शिक्षकों की उपस्थिति VSK ऐप पर दर्ज नहीं होगी, उनका जुलाई माह का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

 

डीपीआई ने इस संबंध में समग्र शिक्षा आयुक्त को पत्र भेजते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों की नियमित उपस्थिति VSK ऐप के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐप पर उपस्थिति की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

इस आदेश के बाद शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई क्षेत्रों में नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं के कारण ऐप पर समय पर उपस्थिति दर्ज करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में तकनीकी खामियों के चलते शिक्षकों का वेतन रोकना उचित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल