Home / छत्तीसगढ़ / महिला सशक्तिकरण की नई पहल: बालको में 24×7 सुरक्षा की कमान अब महिलाओं के हाथ, शुरू हुआ ‘शी-एसओसी’

महिला सशक्तिकरण की नई पहल: बालको में 24×7 सुरक्षा की कमान अब महिलाओं के हाथ, शुरू हुआ ‘शी-एसओसी’

महिला सशक्तिकरण की नई पहल: बालको में 24×7 सुरक्षा की कमान अब महिलाओं के हाथ, शुरू हुआ ‘शी-एसओसी’

 

कोरबा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बालको ने अपने सुरक्षा तंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। कंपनी ने अत्याधुनिक ‘शी-एसओसी (She-Security Operations Centre)’ की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से अब 24 घंटे सुरक्षा संचालन की जिम्मेदारी प्रशिक्षित महिला सुरक्षा कर्मियों के हाथों में होगी।

 

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी और सुरक्षा क्षेत्र में नेतृत्व का अवसर प्रदान करना है। शी-एसओसी के जरिए महिला कर्मी आधुनिक निगरानी प्रणाली, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षा संचालन का जिम्मा संभालेंगी।

 

बालको प्रबंधन के अनुसार यह पहल न केवल कार्यस्थल पर लैंगिक समानता को बढ़ावा देगी, बल्कि महिलाओं को सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने का अवसर भी प्रदान करेगी। कंपनी का मानना है कि यह कदम महिला सशक्तिकरण और समावेशी कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

 

बालको की इस पहल को उद्योग जगत में महिला नेतृत्व और सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल