Home / छत्तीसगढ़ / लोकभवन घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, भूपेश बघेल समेत कई नेता हिरासत में

लोकभवन घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, भूपेश बघेल समेत कई नेता हिरासत में

लोकभवन घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, भूपेश बघेल समेत कई नेता हिरासत में

 

रायपुर। रायपुर में लोकभवन घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोकभवन की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन समाप्त कराया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं।

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि पुलिस प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल