शीर्षक: दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर कमिश्नरेट के सभी थानों में लगेंगे ई-साइनिंग पैड, पुलिस कार्यप्रणाली होगी पूरी तरह डिजिटल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानाों में जल्द ही ई-साइनिंग पैड लगाए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के लागू होने से पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के हस्ताक्षर डिजिटल माध्यम से लिए जा सकेंगे, जिससे दस्तावेजों का निपटारा अधिक तेज, सुरक्षित और पारदर्शी होगा।
ई-साइनिंग पैड के माध्यम से शिकायत, बयान, पंचनामा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों पर मौके पर ही डिजिटल हस्ताक्षर किए जा सकेंगे। इससे कागजी प्रक्रिया कम होगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। इस पहल का उद्देश्य पुलिस सेवाओं को अधिक तकनीक-आधारित, प्रभावी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है।













