Home / छत्तीसगढ़ / पूजा के लिए फूल तोड़ने गई महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

पूजा के लिए फूल तोड़ने गई महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

पूजा के लिए फूल तोड़ने गई महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

 

बिलासपुर: शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित कंचन विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। पूजा के लिए घर के बाहर फूल तोड़ रही 50 वर्षीय महिला के गले से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, महिला सुबह पूजा की तैयारी के लिए घर के बाहर फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला संभल भी नहीं सकी।

 

वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल