Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कोयले से लदा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कोयले से लदा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कोयले से लदा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

 

बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में बाइक सवार दोनों भाई आ गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल