Home / छत्तीसगढ़ / बीजापुर में ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, श्रमदान से बनाया अस्थायी लकड़ी का पुल

बीजापुर में ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, श्रमदान से बनाया अस्थायी लकड़ी का पुल

 

बीजापुर में ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, श्रमदान से बनाया अस्थायी लकड़ी का पुल

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ग्रामीणों ने सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय श्रमदान कर सामुदायिक एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की है। ग्राम पंचायत पेद्दाकोड़ेपाल के आश्रित गांव कोयाईटपाल-डोगरीपारा के ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या दूर करने के लिए मिलकर अस्थायी लकड़ी का पुल तैयार किया।

 

बरसात के दौरान पुल नहीं होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लगातार परेशानी झेलने के बाद ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए श्रमदान के जरिए लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया, जिससे गांव का संपर्क फिर से बहाल हो गया।

 

ग्रामीणों के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह सामुदायिक सहयोग और आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल निर्माण कराने की मांग भी दोहराई है, ताकि हर वर्ष बरसात में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल