Home / छत्तीसगढ़ / भिलाई में मोहर्रम की तैयारी के दौरान खूनी विवाद, दीवार के रंग को लेकर युवक पर कटर से हमला

भिलाई में मोहर्रम की तैयारी के दौरान खूनी विवाद, दीवार के रंग को लेकर युवक पर कटर से हमला

भिलाई में मोहर्रम की तैयारी के दौरान खूनी विवाद, दीवार के रंग को लेकर युवक पर कटर से हमला

 

भिलाई के सेक्टर-6 में मोहर्रम की तैयारियों के दौरान इमामबाड़े की दीवारों के रंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाइट ग्रीन और डार्क ग्रीन रंग कराने को लेकर दो समिति सदस्यों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद एक युवक पर कटर से हमला कर दिया गया।

 

हमले में घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद केवल इमामबाड़े की दीवार पर किए जाने वाले रंग को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल