रायपुर में कंगना रनौत ने किया रियल लाइफ हीरोज का सम्मान, बोलीं- संकट में दूसरों की रक्षा करने वाला ही असली नायक
रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता की प्री-रिलीज स्क्रीनिंग के लिए सोमवार को रायपुर पहुंचीं। जोरा स्थित मल्टीप्लेक्स में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने समाज के उन लोगों का सम्मान किया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में साहस और सेवा का परिचय दिया है।
इस अवसर पर कंगना रनौत ने कहा कि असली हीरो वही होता है, जो संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की रक्षा करता है। उन्होंने रियल लाइफ हीरोज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। फिल्म की पहली विशेष स्क्रीनिंग रायपुर में आयोजित किए जाने को लेकर भी कंगना ने खुशी जताई और इसे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात बताया।
फिल्म भारत भाग्य विधाता की कहानी समाज के अनदेखे नायकों और उनके साहसिक कार्यों पर आधारित बताई जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों और अतिथियों ने फिल्म की सराहना की तथा सम्मानित रियल लाइफ हीरोज का उत्साहवर्धन किया।













