Home / छत्तीसगढ़ / पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए होना पड़ रहा परेशान

पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए होना पड़ रहा परेशान

पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए होना पड़ रहा परेशान

 

भिलाई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भीषण गर्मी के बीच स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए लगाए गए पांच वाटर स्टैंड के सभी नल सूखे पड़े हैं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

जानकारी के अनुसार स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन पेयजल व्यवस्था ठप होने के कारण उन्हें पानी खरीदने या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्टेशन पर मौजूद सभी वाटर स्टैंड में पानी नहीं आने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।

 

यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में रेलवे प्रशासन को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, लेकिन लंबे समय से समस्या बनी हुई है। कई यात्रियों ने शिकायत की कि स्टेशन पर पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने और यात्रियों को राहत देने की मांग की है। वहीं, इस मामले में रेलवे अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल