खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, बाइक चोरी के शक में लोगों ने की मारपीट; वीडियो वायरल
कोरबा। जिले के मेडिकल कॉलेज परिसर में बाइक चोरी के संदेह में एक युवक को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज परिसर में एक युवक पर बाइक चोरी का आरोप लगाया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर जमकर मारपीट की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक वास्तव में चोरी की घटना में शामिल था या नहीं, साथ ही कानून अपने हाथ में लेने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।













