Home / छत्तीसगढ़ / बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षक ने खुद लड़ी कानूनी लड़ाई, हाई कोर्ट से मिली राहत

बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षक ने खुद लड़ी कानूनी लड़ाई, हाई कोर्ट से मिली राहत

बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षक ने खुद लड़ी कानूनी लड़ाई, हाई कोर्ट से मिली राहत

 

बिलासपुर। बच्चों की शिक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को आधार बनाकर तबादले के खिलाफ एक शिक्षक ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की। खास बात यह रही कि शिक्षक ने अपने मामले की पैरवी किसी वकील के बजाय स्वयं की। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने शिक्षक की दलीलों को सुनते हुए उन्हें राहत प्रदान की।

 

याचिकाकर्ता शिक्षक ने अदालत को बताया कि उनके स्थानांतरण से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और परिवार को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अपने पक्ष में सभी कानूनी तर्क स्वयं रखे और तबादला आदेश पर पुनर्विचार की मांग की।

 

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने शिक्षक की परिस्थितियों पर विचार करते हुए अंतरिम राहत दी। इस फैसले को उन कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो पारिवारिक और शैक्षणिक कारणों से स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

 

हाई कोर्ट के इस आदेश से संबंधित शिक्षक को बड़ी राहत मिली है और फिलहाल उनके तबादले पर रोक लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल