Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर की आबादी 20 लाख के पार, जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा

बिलासपुर की आबादी 20 लाख के पार, जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा

बिलासपुर की आबादी 20 लाख के पार, जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चल रहे जनगणना महाभियान के पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले की आबादी अब 20 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। डिजिटल माध्यम से संचालित इस अभियान में 99.81 प्रतिशत ब्लॉकों का काम लक्ष्य के अनुसार पूरा कर पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है।

 

जनगणना के पहले चरण में मकानों और परिवारों से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई है। अधिकारियों का कहना है कि शेष बचे क्षेत्रों का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीकी और डिजिटल सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे आंकड़ों का संकलन तेजी से हो रहा है।

 

प्रशासन के अनुसार जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, शहरी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे की जरूरतों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बिलासपुर जिले की बढ़ती आबादी को देखते हुए आने वाले समय में संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *