Home / छत्तीसगढ़ / ओडिशा से गांजा लाकर बेच रहा था दंपती, साढ़े चार लाख का माल जब्त

ओडिशा से गांजा लाकर बेच रहा था दंपती, साढ़े चार लाख का माल जब्त

ओडिशा से गांजा लाकर बेच रहा था दंपती, साढ़े चार लाख का माल जब्त

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर बेचने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। टीम ने सीतापुर क्षेत्र के जजगा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपनाथ यादव और इच्छा यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ओडिशा से गांजा लाकर सरगुजा क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दंपती को पकड़ लिया।

पुलिस और आबकारी विभाग आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *