Home / छत्तीसगढ़ / बहुओं के नाम पर बने शौचालय को बेचने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी

बहुओं के नाम पर बने शौचालय को बेचने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी

बहुओं के नाम पर बने शौचालय को बेचने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी

 

कोरबा जिले में सरकारी योजना के तहत बहुओं के नाम पर बनाए गए शौचालय को ससुर और जेठ द्वारा बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

 

बताया जा रहा है कि शासन की योजना के तहत परिवार की बहुओं के नाम पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि परिवार के पुरुष सदस्यों ने बिना जानकारी के शौचालय बेच दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें शौचालय उपयोग करने से रोकने के साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई।

 

पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *