Home / छत्तीसगढ़ / पीपल का पेड़ काटते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत

पीपल का पेड़ काटते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत

पीपल का पेड़ काटते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत

 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पीपल का पेड़ काटते समय बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के पास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। 

 

बताया जा रहा है कि मजदूर पेड़ की कटाई का काम कर रहा था, इसी दौरान पेड़ की डाल बिजली तार के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *